पीएम मोदी के आवास में हुआ नन्हे मेहमान ‘दीपज्योति’ का आगमन, गौमाता ने नव वत्सा को दिया जन्म

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘हमारे शास्त्रों में कहा गया है – गाव: सर्वसुख प्रदा:’, लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौमाता ने एक नव वत्सा को जन्म दिया है।’


हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री आवास में एक गाय ने बछिया को जन्म दिया है। पीएम मोदी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बछिया को दुलार करते हुए अपना एक वीडियो भी शेयर किया है।

कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘हमारे शास्त्रों में कहा गया है- गावः सर्वसुख प्रदाः। लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री आवास में गौ माता ने एक नव वत्सा को जन्म दिया है, जिसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है। इसलिए, मैंने इसका नाम दीपज्योति रखा है।’

Uttarakhand Uttarakhand

आपको बता दें कि बताते चलें कि पीएम मोदी के आवास पर पुंगनूर नस्ल की गायें रहती हैं जो आंध्र प्रदेश से ताल्लूक रखती है। इनकी हाइट सिर्फ ढाई से तीन फीट तक होती है। पुंगनूर नस्ल का बछड़ा या बछिया जब पैदा होती है तो उसकी हाइट महज 16 इंच से 22 इंच तक होती है। ये गाय अत्यधिक पौष्टिक दूध देती है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand