पूर्व सचिव भारत सरकार भाई कमलानंद ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई दिल्ली: आज 17 सितंबर यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 74वां जन्मदिन है। वे अब 75वें साल में प्रवेश कर रहे हैं। पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। उनके जन्मदिन के मौके पर भाजपा समेत राजनीतिक दलों के नेताओं और अन्य जानीमानी हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। विदेश से भी पीएम मोदी को जन्मदिन के शुभकामना संदेश भेजे गए। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। वहीं, पूर्व सचिव भारत सरकार भाई कमलानंद ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।

पूर्व सचिव भारत सरकार भाई कमलानंद ने जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि आदरणीय मोदी जी आज 75 वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं। आनंद और चिंतन के साथ मैं कुछ एक्शन प्लान प्रस्तुत कर रहा हूँ। जो निम्नलिखित हैं-

  • देश के सभी नागरिकों को समान अधिकार मिलना चाहिए। भारत एक है और इसके नागरिक एक है।
  • देश की अधिकांश समस्याओं को दूर करने के लिए जनसंख्या नियंत्रण पर शीघ्र कार्रवाई की जानी चाहिए।
  • हम लंबे समय से गरीबी और आबादी की समस्या पर चिंतन कर रहे है। लेकिन कुछ निष्कर्ष नहीं निकला है। वहीं, हिमालय क्षेत्र में मैंने देखा कि बडे-बडे बाधों के निर्माण के बाद रेलवे लाईन के लिए पहाडों को खोदा जा रहा है, जो भविष्य में बडी आपदाओं का जनक हो सकता है।
  • ग्राम स्वराज कैसे बढे, इस पर कार्य किया जाना चाहिए।
  • सभी धर्म के लोगों को एक-एक ब्लाक लेकर अपने स्तर पर विकास के काम करने चाहिए।
  • प्रकृति को हरा-भरा करने के मामले में इडियन नर्सरी मेन एसोसिएशन करोड़ों पेड़ लगा रही है। जो कि स्वागत योग्य है।
  • जो लोग बिना किसी सरकारी मदद के अच्छा कार्य कर रहे हैं, उन लोगों को स्थानीय स्तर पर अभिनंदन किया जाना चाहिए।
  • खेलकूद, सुरक्षा, और स्वावलंबन, स्वाभिमान को बढाने के लिए जोर दिया जना चाहिए। जहा-जहा पर अच्छा कार्य हो रहा हो, उनका अभिनंदन-अभिनंदन किया जाना चाहिए।
  • मैं आपसे अनुरोध करूगा कि आप सभी सरकारी अधिकारियों से कहें कि वे स्वयं विचार करें कि विभाग में क्या-क्या कमियाँ हैं। जो कमियां है, उनको दूर करें और जो बेकार के काम है, उनको बंद करे।
  • हमने बहुत से पत्र आपको, प्लानिंग कमिशन, अधिकारियों को दिए है।
  • आज आपके जन्म दिन पर आशा करते हुए कहेंगे कि भारत विश्व गुरु केवल परमाणु हथियारों के माध्यम से नही हो सकता है, वह अप्प दीपो भव के माध्यम से ही हो सकता है। जब हरेक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी लेगा, व्यक्ति खुद आगे आएगा, शुभकामनाएं।
  • हर व्यक्ति अपना स्व मूल्यांकन करे। एकाउंटेबिलिटी को आगे बढ़ाए। सरकार पर निर्भरता कम हो और स्वावलंबन बढे। नीति आयोग को वाइंड अप करने के बारे में गंभीरता से सोचे।
  • विकेंद्रिकरण के साथ, पर्यावरण के साथ गांव की तरफ अभियान चलाना ही पड़ेगा। यदि विश्व को आगे बढ़ना है। इसमें अच्छे संगठनों का जरूर योगदान लें। मुझे पूरा विश्वास है कि पत्रकार और संत आपके कार्य को आगे बढाने में जरूर सहयोगी बनेंगे।

एक बार पुनः जन्म दिन की शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *