आज का पंचांग: व्यवस्थित जीवन

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है।

अभिजित मुहूर्तः दोपहर 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक
सूर्योदयः सुबह 7 बजकर 06 मिनट पर होगा
सूर्यास्तः शाम 5 बजकर 19 मिनट पर होगा
राहूकालः शाम 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजकर 1 मिनट तक
तीज त्योहारः भानुसप्तमी, दुर्गाअष्टमी
भद्राः सुबह 9 बजकर 44 मिनट से रात 8 बजकर 53 मिनट तक

आज का विचार

दुनिया की अधिकांश समस्याओं के दो ही कारण हैं। बिना सोचे कार्य करना और बिना कार्य किए सोचते रहना ।

आज का भगवद् चिन्तन

Uttarakhand Uttarakhand

व्यवस्थित जीवन

आज के काम को कल पर टालने की प्रवृत्ति ही जीवन को विषादयुक्त बना देती है। वर्तमान समय में किसी भी व्यक्ति के जीवन में तनाव का एक प्रमुख कारण अव्यवस्थित जीवन शैली ही है। यदि आपकी दिनचर्या अव्यवस्थित है तो याद रखना कि आपकी रात्रि भी तनावपूर्ण होने वाली है। अपने कार्य को समय पर करना सीखो और दूसरों के ऊपर मत छोड़ो।

आपकी खिन्नता एवं अशांत जीवन का कारण आप स्वयं ही हैं। जब आपके द्वारा अपने कार्यों को स्वयं न करके किसी और के ऊपर छोड़ दिया जाता है तो वही गलती आपके तनावों का एक प्रमुख कारण भी बन जाती है। अपने कार्य को स्वयं और समय पर न करना ही जीवन में तनाव और अशांति का प्रमुख कारण है। आपकी आदर्श जीवनशैली ही समाज में आपके जीवन को एक आदर्श बना देती है।

आज का पंचांग

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

रविवार, दिसम्बर 8, 2024
सूर्योदय: 07:02
सूर्यास्त: 17:24
तिथि: सप्तमी – 09:44 तक
नक्षत्र: शतभिषा – 16:03 तक
योग: वज्र – 03:54, दिसम्बर 09 तक
करण: वणिज – 09:44 तक
द्वितीय करण: विष्टि – 20:55 तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: रविवार
अमान्त महीना: मार्गशीर्ष
पूर्णिमान्त महीना: मार्गशीर्ष
चन्द्र राशि: कुम्भ
सूर्य राशि: वृश्चिक