आज का पंचांग : शिव और शनि कृपा से दूर होंगे दुख

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है।

इस साल का पहला शनि प्रदोष व्रत आज शुभ योग में है। आज पौष शुक्ल द्वादशी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, शुक्ल योग, बालव करण और वृषभ राशि में चंद्रमा है। प्रदोष व्रत पर सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग बन रहे हैं। इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा करने का विधान है लिए शिव कृपा से व्यक्ति को सुयोग्य पुत्र की प्राप्ति होती हा। इस दिन शिव पूजा के साथ शनि पूजा का भी सुंदर संयोग बना है। शिव और शनि कृपा से आपके दुख दूर होंगे और जीवन में सुख-शांति आएगी।

पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी और त्रयोदशी तिथि आज यानी 11 जनवरी को है। त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इसके अलावा आज शनि त्रयोदशी, रोहिणी व्रत भी है।

Uttarakhand Uttarakhand

 

आज का पंचांग

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

शनिवार, जनवरी 11, 2025
सूर्योदय: 07:15
सूर्यास्त: 17:43
तिथि: द्वादशी – 08:21 तक
क्षय तिथि: त्रयोदशी – 06:33, जनवरी 12 तक
नक्षत्र: रोहिणी – 12:29 तक
योग: शुक्ल – 11:49 तक
करण: बालव – 08:21 तक
द्वितीय करण: कौलव – 19:25 तक
क्षय करण: तैतिल – 06:33, जनवरी 12 तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: शनिवार
अमान्त महीना: पौष
पूर्णिमान्त महीना: पौष
चन्द्र राशि: वृषभ – 23:55 तक
सूर्य राशि: धनु
प्रविष्टे/गते: 28