भाजपा प्रत्याशी शोभनी धनोला के समर्थन में निकाला रोड शो, दिखाई ताकत

चम्बा : निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार में पूरी ताक़त झोंक दी है। चम्बा नगर पालिका के चुनाव में बीजेपी की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी शोभनी धनोला के पक्ष में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश नौटियाल के नेतृत्व में विधायक किशोर उपाध्याय, पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै, पूर्व विधायक धन सिंह नेगी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंबा नगर में रोड शो कर वोट देने की अपील की।

Uttarakhand
Oplus_131072

बीजेपी प्रत्याशी शोभनी धनोला के समर्थन में बीजेपी ने ब्लॉक रोड़ से बाज़ार के विभिन्न मार्गो से होते हुए रैली निकाली. विधायक उपाध्याय, पूर्व कैबिनेट मंत्री धनै, पूर्व विधायक नेगी ने कहा कि कहा कि केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है. ऐसे में अगर निकाय की सरकार भारतीय जनता पार्टी की बनेगी तो निश्चित रूप से चम्बा नगर पालिका क्षेत्र में विकास होगा.

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand
Oplus_131072

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, कृष्णानंद कोठारी, सतवीर पुंडीर, संदीप रावत, सुशील कुमार बहुगुणा, सुनैना शाह, निर्मला बिष्ट, विजेंद्र धनोला, मोर सिंह धनोला, इंद्र सिंह नेगी, दर्मियान सिंह भंडारी, चंदन राणा,सिंगरूप नेगी, शिव प्रसाद उनियाल, विक्रम चौहान, धर्म सिंह रावत,ललित सुयाल, विक्रम राणा, ममता उनियाल, शांति प्रसाद सकलानी आदि शामिल थे।