उत्तरकाशी में दो बार भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का असर दिखते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। अभी तक भूकंप में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं आई है।

Uttarakhand

उत्तरकाशी: ज‍िले में शुक्रवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग डर से घरों के बाहर न‍िकल आए।

उत्तरकाशी में भूकंप  के झटके महसूस किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक सुबह उत्तरकाशी में दो बार भूकंप के झटके आए. भूकंप का पहला झटका सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर आया. इसके बाद भूकंप का दूसरा झटका 8 बजकर19 मिनट पर. भूकंप के पहले झटके की तीव्रता 2.7 थी, जिसकी गहराई 5 किलोमीटर बताई जा रही है

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार उत्तरकाशी के जिला मुख्यालय एवं तहसील भटवाड़ी अंतर्गत प्रातः 7:41 बजे 2.7 की तीव्रता के झटका महसूस किए गए. जिसका केंद्र तिलोथ के पास एवं 8:19 बजे 3.5 तीव्रता का भूकंप के झटके फिर महसूस किये गए जिसका केंद्र तहसील भटवाड़ी के दयारा बुग्याल के वन क्षेत्र में था। उक्त क्षेत्र अन्तर्गत किसी भी प्रकार की जन-धन की हानि नही हुई है। जनपद के अन्य तहसीलो में भूकंप के झटके महसूस नही किये गए। जनपद में कुशलता है।

भूकम्प का समय प्रातः- 07:41:51 IST
भूकम्प की तीव्रता- 02.07
अक्षांश: 30.73 N
देशांतर: 78.46 E
गहराई: 05 किमी0
भूकम्प का केंद्र बिंदु- तहसील भटवाड़ी के ग्राम तिलोथ के वन क्षेत्र मे था।

Uttarakhand Uttarakhand

भूकम्प का समय प्रातः- 08:18:28 IST
भूकम्प की तीव्रता- 03.05
अक्षांश: 30.85N
देशांतर: 78.60E
गहराई: 05 किमी0

भूकम्प का केंद्र बिंदु – तहसील भटवाड़ी के दायरा बुग्याल के वन क्षेत्र में था।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Oplus_131072