गढ़वाली हास्य कलाकार घनानंद नहीं रहे…

देहरादून : उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक कलाकार हास्य कलाकार घन्ना भाई (घनानंद) अब हमारे बीच नहीं रहे. लंबी बीमारी के बाद आज उनका निधन हो गया.

Uttarakhand

उत्तराखंड रंगमंच के मझे हुए कलाकार घन्ना भाई का जन्म 1953 में पौड़ी के गगोड़ गांव में हुआ.उनकी शिक्षा कैंट बोर्ड लैंसडाउन जिला पौड़ी गढ़वाल से हुई.घन्ना भाई ने हास्य कलाकार के रूप में अपने सफर की शुरुआत 1970 में रामलीलाओं में नाटकों से किया.1974 में घनानंद ने रेडियो और बाद में दूरदर्शन के साथ साथ गढ़वाली ओर कुमाऊनी की कई फिल्मों में हास्य कलाकार के रूप में काम किया. लंबी बीमारी के बाद देहरादून के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली.

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

बता दें कि घन्ना भाई ने कई गढ़वाली फिल्म और म्यूजिक एलबम में काम किया है. उन्होंने राजनीति में भी हाथ आजमाया था. भाजपा के टिकट पर 2012 में उन्होंने पौड़ी से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था. हालांकि वह चुनाव हार गए थे. 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने भाजपा से टिकट के लिए दावेदारी की थी.