आज का पंचांग: माघ माह शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। इस तिथि पर आश्लेषा नक्षत्र और सौभाग्य योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं है। राहुकाल 12:32 − 13:54 मिनट तक है। चंद्रमा कर्क राशि में संचरण करेंगे।

पूर्णिमा से जुड़ी कई परंपराएं हैं। इस तिथि पर नदी स्नान, तीर्थ दर्शन, हवन-पूजन, दान-पुण्य जैसे धर्म-कर्म किए जाते हैं। इस पर्व पर भगवान सत्यनारायण की कथा का पाठ करने की और व्रत-पूजा करने की भी परंपरा है। ये स्कंद पुराण में बताई गई है। ग्रंथों में लिखा है कि सत्यनारायण भगवान की कथा पढ़ने-सुनने, पूजा और व्रत करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ये कथा खासतौर पर पूर्णिमा पर की जाती है, क्योंकि धर्म-कर्म के नजरिए से पूर्णिमा तिथि का महत्व काफी अधिक है। इस दिन चंद्र अपने पूर्ण स्वरूप में दिखाई देता है, ये दिन सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। पूर्णिमा के बाद से चंद्र घटना शुरू हो जाता है, पूर्ण चंद्र के साथ किए गए धर्म-कर्म अक्षय पुण्य देते हैं, ऐसी मान्यता है।

Uttarakhand Uttarakhand

आज का विचार

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

मानव जीवन में ना तो समस्याएं कभी खत्म हो सकती हैं और ना ही संघर्ष। समस्या में ही समाधान छिपा होता है। समस्या से भागना उसका सामना ना करना यह सबसे बड़ी समस्या है.