आज का पंचांग : सहनशीलता अपनायें

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है।

आज यानी 15 फरवरी 2025, शनिवार के दिन फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन पर कई तरह के शुभ और अशुभ योग का निर्माण भी हो रहा है।

आज का पंचांग

फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि समाप्त – रात 12 बजकर 01 मिनट पर

नक्षत्र – उत्तरा फाल्गुनी

वार – शनिवार

ऋतु – शिशिर

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 59 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 06 बजकर 13 मिनट पर

Uttarakhand Uttarakhand

चंद्रोदय – रात 08 बजकर 42 मिनट से

चन्द्रास्त – सुबह 08 बजकर 36 मिनट पर

आज का विचार

समय और शब्द दोनो का उपयोग लापरवाही से ना करे, क्योंकि ये दोनो ना दुबारा आते है न मौक़ा देते है.!!

आज का भगवद् चिन्तन

सहनशीलता अपनायें

केवल चाहने मात्र से जीवन कभी भी सम्मानीय एवं अनुकरणीय नहीं बन जाता है। सहनशीलता का गुण ही किसी जीवन को सत्कार के योग्य बना देता है। सम्मानपूर्ण जीवन के लिए इच्छा से अधिक तितिक्षा की आवश्यकता होती है। यदि जीवन में सहनशीलता होगी तो व्यक्ति घर-परिवार अथवा समाज में स्वतः ही सबका प्रिय बन जाता है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

महान वो नहीं जिसके जीवन में सम्मान हो अपितु वो है, जिसके जीवन में सहनशीलता हो क्योंकि सहनशीलता ही तो साधु पुरुषों का आभूषण है। सम्मान मिलना गलत भी नहीं लेकिन मन में सम्मान की चाह रखना अवश्य श्रेष्ठ पुरुषों के स्वभाव के विपरीत है। किसी के जीवन की श्रेष्ठता का मूल्यांकन इस बात से नहीं होता कि उसे कितना सम्मान मिल रहा है अपितु इस बात से होता है कि वह व्यक्ति कितने सम्मान से जी रहा है।