आज का पंचांग: सौंदर्य युक्त जीवन

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है।

फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज यानी 16 फरवरी को है। इस तिथि पर द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी व्रत किया जाता है। साथ ही भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन के सभी विघ्न दूर होते हैं। द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी पर कई शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में चलिए पंडित उदय शंकर भट्ट जी से जानते हैं आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त के विषय में।

आज का पंचांग


सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 59 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 06 बजकर 12 मिनट पर

Uttarakhand Uttarakhand

चन्द्रोदय- रात 01 बजकर 50 मिनट पर

चंद्रास्त- रात 08 बजकर 54 मिनट पर

आज का भगवद् चिन्तन

सौंदर्य युक्त जीवन

प्रसन्नता ही जीवन का सौंदर्य है। चित्त की अप्रसन्नता में चेहरे का सौंदर्य कोई मायने नहीं रखता है। सुखमय जीवन के लिए चेहरा सुन्दर हो अथवा न हो लेकिन हृदय में प्रसन्नता अवश्य होनी चाहिए। महत्वपूर्ण ये नहीं कि आप कितने सुंदर हैं अपितु महत्वपूर्ण ये है कि आप कितने प्रसन्न हैं। प्रसन्नचित्त व्यक्ति सकारात्मकता का भी पर्याय है। व्यक्ति की सोच जितनी सकारात्मक होगी उसका मन उतना ही प्रसन्न भी रहेगा।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

सकारात्मक विचारों से ही जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण का निर्माण संभव हो पाता है और सकारात्मक विचार सदैव श्रेष्ठ संग से प्राप्त होते हैं। जिनके पास श्रेष्ठ विचार वाले व्यक्तियों का संग रहा वो पाण्डवों की तरह विपरीत परिस्थितियों में भी प्रसन्नता पूर्वक जी सके। जीवन में सदैव श्रेष्ठ का संग करें ताकि उनसे प्राप्त प्रेरक विचार आपके जीवन परिवर्तन का कारण बन सकें और सुविचारों की महक से पुष्प की तरह आपका जीवन भी प्रसन्न एवं सौंदर्यपूर्ण बन सके।