होलिका दहन में गोबर से बनी लकड़ी और कंडे जलाएं, पेड़ कटने से बचाएं

पूर्व सचिव, भारत सरकार स्वामी कमलानंद ने होली में गोबर के कंडे और गोकाष्ट से होलिका दहन की अपील सभी लोगों से की है। उनका कहना है कि ऐसा करने से हम पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचा सकेंगे। साथ ही गोकाष्ट से गोपालकों को भी आर्थिक मदद मिलेगी, जिससे गोपालन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने आगामी “होलिकोत्सव पर्वपर्व” पर होलिका दहन लकड़ी से न करके गायों के गोबर से बने कण्डों एवं गोकाष्ट से करने का आह्वान किया। साथ ही लोगों में जागरूकता फैलाने का आह्वान भी उन्होंने किया।


भाई कमलानंद

पूर्व सचिव, भारत सरकार


हर साल होलिका दहन के लिए शहर से लेकर गांवों तक पेड़ो का उपयोग किया जाता है। पेड़ों की लकड़ी जलाए जाने से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। पेड़ों को काटकर जलाने के बजाय यदि गोबर से बनी लकड़ी और कंडों को जलाया जाए तो पर्यावरण को बचाया जा सकेगा। कंडे के उपयोग से वातावरण में आक्सीजन का विस्तार व सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वैदिक परंपरा में सदियों से पवित्र कार्यों और संस्कारों में कंडों का प्रयोग होता रहा है। पर्यावरण को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा गोबर की लकड़ी का उपयोग करने के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए।

महिलाओं को रोजगार

होलिका दहन में गोबर की लकड़ी जलाने से प्रदूषण नहीं फैलता और इससे हजारों लोगों को रोजगार मिल सकता है। गोबर की लकड़ी से कम कार्बन उत्सर्जित होता है। गोकाष्ठ तीन-चार घंटे में ही जलकर खत्म हो जाता है, जबकि पेड़ की लकड़ी दो दिनों तक जलती रहती है। पहले गोशाला का गोबर केवल कंडे जलाने में उपयोग में लाया जाता था। अब इससे लकड़ी बनने से गोशाला की आमदनी भी बढ़ती है। महिलाओं को घर बैठे काम मिल जाता है।

पर्यावरण संरक्षित रहेगा

गांव से लेकर शहरों तक कई पेड़ होलिका दहन में जला दिए जाते हैं। इससे पर्यावरण को क्षति पहुंचती है। पेड़ों को बचाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। भारतीय संस्कृति में पेड़ों का धार्मिक महत्व है। देवी-देवता निवास करते हैं। पेड़ों को न काटें, गोबर की लकड़ी ही जलाएं।

वातावरण की शुद्धि

गली-कूचों में होलिका दहन में प्लास्टिक, टायर आदि डाल दिए जाते हैं, जो उचित नहीं है। यह स्वास्थ्य के लिए भी घातक है। होलिका दहन में गोबर के कंडे, लकड़ी ही इस्तेमाल किया जाए। गोबर को पवित्र माना जाता है। गोबर का कंडा जलने से वातावरण शुद्ध होता है। विषैले कीट, जंतुओं का खात्मा होता है, जिससे बीमारी पर नियंत्रण रहता है। पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ों को बचाना होगा। मंदिर में होलिका दहन करने के लिए श्रद्धालुओं से अपील करनी चाहिए कि वे अपने घर से कंडे अथवा बाजार में बिक रही गोबर की लकड़ी खरीदकर लाएं।

One thought on “होलिका दहन में गोबर से बनी लकड़ी और कंडे जलाएं, पेड़ कटने से बचाएं

  1. प्रेमानंद महाराज राष्ट्रीय प्रभारी गौवंश बचाओ अभियान says:

    हमारे बड़े भाई श्री कमलानंद महाराज जी ने जो यह अभियान चलाया है हम उनका अभिनंदन और स्वागत करते हैं हम भी यही चाहते हैं कि हमारे देश में जितने भी वृक्ष हैं उनको बिल्कुल मत काटा जाए ना होली में और ना किसी के दास संस्कार के लिए हमारा तो कहना है की होली में भी गोबर के कण्डों से गाय के गोबर के कण्डों से होली बनाई जाए और कोई भी उसमें ऐसा सामग्री ना डाली जाए जिससे कि प्रदूषण फैले कोई भी पुराना कचड़ा ना फेंका जाए कोई भी प्लास्टिक का सामान या टायर वगैरा पुराने ना फेंके जाएं और एक साफ सुथरा होली का त्योहार मनाए नली कीचड़ ईटा पत्थर से होली ना खेलें बढ़िया गुलाल से होली खेली जाए रंगों से होली खेले कोई केमिकल युक्त रंग का प्रयोग ना करें दोस्तों कमलानंद जी का जो प्रयास है उसको आगे बढ़ाने के लिए मैं उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर कानपुर से बहुत बड़ी क्रांति लाऊंगा जिसमें की कानपुर में जितने भी खाली जमीन पड़ी है सरकारी या गैर सरकारी उस जमीन को हम उपजाऊ बनाएंगे और कानपुर के पूरे गौवंश को हम सुरक्षित करेंगे यह हमारा पहला कार्य है और जो हमारे साथ जुड़कर कोऑपरेटिव सोसाइटी के माध्यम से ऋण लेकर अपना रोजगार करना चाहता हैं वह हमसे संपर्क करें और अपना व्यापार करें स्वालंबी बने और अपने लिए काम करें अपना प्रचार करें अपना गुणगान करें और समाज को आगे बढ़ाने का भी काम करे मैं कानपुर से प्रेमानंद महाराज राष्ट्रीय प्रभारी गौवंश बचाओ अभियान हमारे बड़े भाई राष्ट्रीय अध्यक्ष गौवंश बचाओ अभियान कमलानंद जी का जो अभियान है उसमें हमारा उनके साथ में पूरा सहयोग है और हम पंचगव्य के द्वारा पूरे समाज को ऐसी चीज उपलब्ध कराएंगे जिससे कि पंचगव्य की महत्ता पूरे देश में नहीं पूरे संसार में फैले हमारे सभी साधु संत पंचगव्य के माध्यम से बहुत काम कर रहे हैं हम भी वही कर रहे है आपको भी करना चाहिए और अपनी गौ माता को सुरक्षित करने के लिए सनातन की धरोहर को बचाने के लिए 17 मार्च को जो रामलीला ग्राउंड में कार्यक्रम रक्खा गया है उसकी जानकारी लेकर के मैं आप सभी लोगों को सूचित करुंगा आप सभी लोगों से विनम्र निवेदन है कि आ करके गौ माता को हत्या से बचाने के लिए अभियान चलाया जाए गौ हत्यारे को उनकी दशा पर पहुंचाया जाए जहां उनकी जगह है अब बर्दाश्त नहीं करेगा हिंदुस्तान की हमारे देश में हमारी गौ माता की हत्या की जाए जय हिंद जय भारत जय गौ माता राष्ट्र माता की जय
    प्रेमानंद महाराज राष्ट्रीय प्रभारी गौवंश बचाओ अभियान 6388103043

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *