आज का पंचांग : विचार और जगत

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है।

आषाढ़ कृष्ण पक्ष चतुर्थी, सिद्धांर्थ संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, ज्येष्ठ |आज है मिथुन संक्रांति|

आज चतुर्थी तिथि 03:51 PM तक उपरांत पंचमी | नक्षत्र श्रवण 12:59 AM तक उपरांत धनिष्ठा | इन्द्र योग 12:19 PM तक, उसके बाद वैधृति योग | करण बालव 03:51 PM तक, बाद कौलव 03:45 AM तक, बाद तैतिल | आज राहु काल का समय 05:29 PM – 07:09 PM है | आज चन्द्रमा मकर राशि पर संचार करेगा

  1. विक्रम संवत – 2082, सिद्धांर्थ
  2. शक सम्वत – 1947, विश्वावसु
  3. पूर्णिमांत – आषाढ़
  4. अमांत – ज्येष्ठ

तिथि

  1. कृष्ण पक्ष चतुर्थी   – Jun 14 03:47 PM – Jun 15 03:51 PM
  2. कृष्ण पक्ष पंचमी   – Jun 15 03:51 PM – Jun 16 03:31 PM

नक्षत्र

  1. श्रवण – Jun 15 12:21 AM – Jun 16 12:59 AM
  2. धनिष्ठा – Jun 16 12:59 AM – Jun 17 01:13 AM

करण

  1. बालव – Jun 15 03:52 AM – Jun 15 03:51 PM
  2. कौलव – Jun 15 03:51 PM – Jun 16 03:45 AM
  3. तैतिल – Jun 16 03:45 AM – Jun 16 03:32 PM

योग

  1. इन्द्र – Jun 14 01:12 PM – Jun 15 12:19 PM
  2. वैधृति – Jun 15 12:19 PM – Jun 16 11:06 AM

वार

  1. रविवार

त्यौहार और व्रत

  1. मिथुन संक्रांति

सूर्य और चंद्रमा का समय

  1. सूर्योदय – 5:45 AM
  2. सूर्यास्त – 7:09 PM
  3. चन्द्रोदय – Jun 15 10:42 PM
  4. चन्द्रास्त – Jun 16 10:01 AM

अशुभ काल

Uttarakhand Uttarakhand
  1. राहू – 5:29 PM – 7:09 PM
  2. यम गण्ड – 12:27 PM – 2:07 PM
  3. कुलिक – 3:48 PM – 5:29 PM
  4. दुर्मुहूर्त – 05:22 PM – 06:15 PM
  5. वर्ज्यम् – 04:27 AM – 06:05 AM, 05:01 AM – 06:38 AM

शुभ काल

  1. अभिजीत मुहूर्त – 12:00 PM – 12:54 PM
  2. अमृत काल – 02:17 PM – 03:56 PM
  3. ब्रह्म मुहूर्त – 04:09 AM – 04:57 AM

आनन्दादि योग

  1. गद Upto – 12:59 AM
  2. मातंग

सूर्या राशि

  1. सूर्य जून 15, 06:43 AM तक वृषभ राशि, उपरांत मिथुन राशि में प्रवेश

चंद्र राशि

  1. चन्द्रमा मकर राशि पर संचार करेगा (पूरा दिन-रात)

चन्द्र मास

  1. अमांत – ज्येष्ठ
  2. पूर्णिमांत – आषाढ़
  3. शक संवत (राष्ट्रीय कलैण्डर) – ज्येष्ठ 25, 1947
  4. वैदिक ऋतु – ग्रीष्म
  5. द्रिक ऋतु – ग्रीष्म

Auspicious Yogas

  1. सर्वार्थसिद्धि योग – Jun 15 12:21 AM – Jun 15 05:45 AM (Shravana and Saturday)

आज का विचार

जब आँसू आपका हो और पिघलता कोई और हो तब ये समझ लेना की वो रिश्ता उच्च से उच्च कोटि का हुआ, फिर चाहे वो रिश्ता प्रेम का हो या मित्रता का.

आज का भगवद् चिंतन
विचार और जगत

यह सम्पूर्ण जगत आपके विचारों का ही प्रतिबिम्ब है। जो आपके भीतर होता है, वही जगत में भी दिख जाता है और जो आपके भीतर नहीं होता वह जगत में भी नहीं दिख पाता है। कथा आती है, कि गुरुकुल में गुरु द्रोण द्वारा दुर्योधन को भेजा गया कि एक अच्छे व्यक्ति को ढूँढकर लाओ तो वो शाम को खाली हाथ लौट आये और युधिष्ठिर को भेजा गया कि एक बुरे व्यक्ति को ढूँढकर लाओ तो वो भी खाली हाथ ही लौट आये।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

दुर्योधन की दृष्टि से देखा जायेगा तो जगत में एक भी अच्छे व्यक्ति का मिलना दुर्लभ है और युधिष्ठिर की दृष्टि से देखा जायेगा तो जगत में एक भी बुरे व्यक्ति का मिलना बड़ा दुर्लभ है। कहानी का सार केवल इतना कि यदि अच्छाई और सच्चाई आपके भीतर नहीं है तो फिर वो इस दुनिया में कहीं भी नहीं है। अच्छे व्यक्ति का मिल पाना कठिन नहीं बस स्वयं को अच्छा बना पाना ही सबसे कठिन है।