प्रधानमंत्री मोदी ने आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। मोदी ने कहा कि हम भगवान विट्ठल से प्रार्थना करते हैं और हम सभी पर उनका आशीर्वाद बना रहे, ऐसी कामना करते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा: “देशवासियों को आषाढ़ी एकादशी की असीम शुभकामनाएं। यह पावन अवसर हर किसी के लिए फलदायी सिद्ध हो, यही कामना है।”

एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, आषाढ़ी एकादशी की शुभकामनाएं! हम भगवान विट्ठल से प्रार्थना करते हैं और हम सभी पर उनका आशीर्वाद बनाये रखने की कामना करते हैं। भगवान विट्ठल एक खुशहाल और समृद्ध समाज की ओर हमारा मार्गदर्शन करते रहें और हम गरीबों और वंचितों की सेवा करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *