पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है | ज्योतिष शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है
पंडित उदय शंकर भट्ट
आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है।
दो तरह के जल होते हैं। दुनियादारी का जल और भक्ति का जल। श्रीराम से बात करते हुए गुरु वशिष्ठ ने कहा था-‘छूटइ मल कि मलहि के धोएं, घृत कि पाव कोइ बारि बिलोएं। प्रेम भगति जल बिनु रघुराई, अभिअंतर मल कबहुं न जाई।’ यानी मैल से धोने से क्या मैल छूटता है? जल को मथने से क्या घी मिलता है? उसी प्रकार हे राम, प्रेम भक्ति रूपी निर्मल जल बिना अंतःकरण का मल नहीं जाता।
हमारे मन में प्रतिपल दुर्गुणों की धूल, गंदगी जमती रहती है और हम सफाई भी उसी से करते हैं। हम जितनी भक्ति करेंगे, उतने आंतरिक रूप से शुद्ध होते जाएंगे। ईश्वर निजी पवित्रता पर आकर्षित होता है। हम भीतर से क्या हैं, अकेले में क्या-क्या करते हैं, ये हम और हमारे भगवान ही जानते हैं।
सब के सामने तो संस्कारित, सभ्य, भद्र, शीलवान सभी नजारा लेते हैं। लेकिन आप भीतर से क्या हैं, अकेले में क्या हैं, ये ईश्वर जानता है। इसलिए भक्ति के जल से अपने अंतःकरण को धोते रहना चाहिए। यही बात वशिष्ठ जी ने हमें समझाई है।
आज का विचार
व्यक्ति को बोलना तथा प्रतिक्रिया करना जरूरी है, लेकिन सभ्यता तथा संयम को नहीं भूलना चाहिये। मनुष्य अपनी कमाई के हिसाब से नहीं, बल्कि जरूरत के हिसाब से गरीब होता है.!
आज श्रावण कृष्ण पक्ष दशमी, सिद्धार्थ संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, आषाढ़
आज दशमी तिथि 12:13 PM तक उपरांत एकादशी | नक्षत्र कृत्तिका 10:53 PM तक उपरांत रोहिणी | गण्ड योग 09:47 PM तक, उसके बाद वृद्धि योग | करण विष्टि 12:13 PM तक, बाद बव 10:56 PM तक, बाद बालव | आज राहु काल का समय 04:30 PM – 06:10 PM है | आज 06:12 AM तक चन्द्रमा मेष उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा
- विक्रम संवत – 2082, कालयुक्त
- शक सम्वत – 1947, विश्वावसु
- पूर्णिमांत – श्रावण
- अमांत – आषाढ़
तिथि
- कृष्ण पक्ष दशमी – Jul 19 02:42 PM – Jul 20 12:13 PM
- कृष्ण पक्ष एकादशी – Jul 20 12:13 PM – Jul 21 09:39 AM
नक्षत्र
- कृत्तिका – Jul 20 12:37 AM – Jul 20 10:53 PM
- रोहिणी – Jul 20 10:53 PM – Jul 21 09:07 PM
करण
- विष्टि – Jul 20 01:29 AM – Jul 20 12:13 PM
- बव – Jul 20 12:13 PM – Jul 20 10:56 PM
- बालव – Jul 20 10:56 PM – Jul 21 09:39 AM
योग
- गण्ड – Jul 20 12:55 AM – Jul 20 09:47 PM
- वृद्धि – Jul 20 09:48 PM – Jul 21 06:38 PM
वार
- रविवार
सूर्य और चंद्रमा का समय
- सूर्योदय – 5:56 AM
- सूर्यास्त – 7:10 PM
- चन्द्रोदय – Jul 20 1:05 AM
- चन्द्रास्त – Jul 20 3:02 PM
अशुभ काल
- राहू – 5:30 PM – 7:10 PM
- यम गण्ड – 12:33 PM – 2:12 PM
- कुलिक – 3:51 PM – 5:30 PM
- दुर्मुहूर्त – 05:24 PM – 06:17 PM
- वर्ज्यम् – 11:45 AM – 01:14 PM
शुभ काल
- अभिजीत मुहूर्त – 12:06 PM – 12:59 PM
- अमृत काल – 08:38 PM – 10:07 PM
- ब्रह्म मुहूर्त – 04:20 AM – 05:08 AM
आनन्दादि योग
- ध्रूम Upto – 10:53 PM
- प्रजापति (धाता)
सूर्या राशि
- सूर्य कर्क राशि पर है