आज का पंचांग : देशी गाय का दूध होता है अमृत

Oplus_16908288

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है | ज्योतिष शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है

पंडित उदय शंकर भट्ट

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है।

आज द्वितीया तिथि 10:42 PM तक उपरांत तृतीया | नक्षत्र आश्लेषा 03:52 PM तक उपरांत मघा | व्यातीपात योग 04:05 AM तक, उसके बाद वरीयान योग | करण बालव 10:58 AM तक, बाद कौलव 10:42 PM तक, बाद तैतिल | आज राहु काल का समय 09:00 AM – 10:30 AM है | आज 03:52 PM तक चन्द्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा |

  1. विक्रम संवत – 2082, कालयुक्त
  2. शक सम्वत – 1947, विश्वावसु
  3. पूर्णिमांत – श्रावण
  4. अमांत – श्रावण

तिथि

  1. शुक्ल पक्ष द्वितीया   – Jul 25 11:23 PM – Jul 26 10:42 PM
  2. शुक्ल पक्ष तृतीया   – Jul 26 10:42 PM – Jul 27 10:42 PM

नक्षत्र

  1. आश्लेषा – Jul 25 04:00 PM – Jul 26 03:52 PM
  2. मघा – Jul 26 03:52 PM – Jul 27 04:23 PM

देशी गाय का दूध होता है अमृत

हमारा राष्ट्रीय पेय क्या होना चाहिए। चीन की चाय, अरब की कॉफी, रूस की वोदका, अमेरिका का कोक, ईरान की शराब, पश्चिम की दारू। लगभग ये सब इन देशों के राष्ट्रीय पेय बन चुके हैं। अगर सतही तौर पर कहा जाए तो भारत का राष्ट्रीय पेय चाय है। लेकिन गहराई से विचार करें तो भारत को इस समय सर्वाधिक जरूरत किस बात की है।

उसका भौतिक विकास करने के लिए तो कई कर्णधार लगे हुए हैं, लेकिन भारत ने सदैव आत्मिक विकास में रुचि दिखाई है। और जिन्हें भी मानसिक शांति चाहिए, आंतरिक उत्साह चाहिए, जिनकी रुचि चरित्र में हो, उनको भारत का राष्ट्रीय पेय गाय का दूध ही मानना चाहिए। गाय के दूध में वो सब है, जिसे पाने के लिए लोग दुनियाभर में बावले हो रहे हैं।

हर पोषक तत्व इसमें समाया है। अग्नि का स्वभाव है कि उसमें कुछ भी डालो, वह कार्बन डाइ ऑक्साइड बना देती है। लेकिन गाय का घी अग्नि में डालें तो ऑक्सीजन बन जाता है। गाय को पशु नहीं, प्राणी मानिए और अपने प्राण बचाइए, गोमाता के माध्यम से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *