धराली आपदा: उत्तराखंड सरकार मीडिया सलाहकार समिति अध्यक्ष प्रो. गोविंद सिंह ने जताया दुख, कही यह बात

देहरादून: उत्तराखंड सरकार की मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार प्रो. (डॉ.) गोविंद सिंह ने धराली आपदा पर दुख जताया। कहा कि धराली में हुई त्रासदपूर्ण घटना ने सबको हिला कर रख दिया है। हालांकि बादल फटने की घटनाएं पहले भी होती रही हैं लेकिन जिस तरह से हाल के वर्षों में हिमालयी क्षेत्रों में इनकी रफ्तार बढ़ी है, वह बेहद चिंताजनक है। वैज्ञानिक बताते हैं कि दुनिया जिस तरह से बदल रही है, उपभोग बढ़ा रही है, उससे धरती लगातार गर्म होती जा रही है। और जलवायु बदल रही है। वर्षा का पैटर्न बदल रहा है। इसलिए बादल फटने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। नगरों और महानगरों के अति उपभोग का खामियाजा पहाड़ के लोग भुगत रहे हैं। लद्दाख, कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड के उच्च हिमालय के क्षेत्रों में ये घटनाएं बढ़ रही हैं।
सरकार अपनी तरफ से बचाव कार्य की हर संभव कोशिश कर रही है। समाज को भी मदद के लिए आगे आना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *