चंबा : पारिवारिक विवाद के चलते थाना क्षेत्र की एक युवती ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने 112 नंबर पर फोन किया तो तुरंत पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवती को अपने वाहन में बिठाकर अस्पताल पहुंचाया। तुरंत इलाज मिलने से युवती की जान बच गई।
थानाध्यक्ष दिलवर नेगी ने बताया कि रविवार दोपहर को 112 नंबर पर फोन करके स्थानीय व्यक्ति ने सूचना दी कि एक युवती ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और वह दरवाजा नहीं खोल रही है। जिस पर तुरंत मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो युवती ने ब्लेड से हाथ की नस काट ली है, जिससे वह बेहोश हो गई। थी। पुलिस ने तुरंत अपने वाहन से युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत खतरे से बाहर है।
पूछताछ करने पर युवती द्वारा बताया गया कि उसका आये दिन घर में विवाद होता रहता है, जिससे तंग आकर युवती ने अपने घर से गुस्से में आकर आकर अपने हाथ की नस काट ली थी। युवती से उसके परिवारजनों के सम्बन्ध में जानकारी करते हुए युवती के परिजन को थाना चम्बा पर बुलाया गया। जहां युवती के घर वालो के द्वारा भी युवती को समझाया गया। इसके उपरान्त युवती को सकुशल उसके घरवालो के सुपुर्द किया गया। सही समय पर पहुंचकर युवती की जान बचाने पर युवती के घरवालो ने चंबा पुलिस का आभार प्रकट किया।