हर तरफ ‘गणपति बप्पा मोरया’ की गूंज, सुनीलगोपाल कोठारी ने दीं गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

हिमशिखर खबर ब्यूरो

नई टिहरी : महाराष्ट्र में बुधवार को 10 दिवसीय गणेशोत्सव का आगाज हो गया है। इसके अलावा पूरे देश में धूमधाम से लोग बप्पा को अपने घरों या पंडालों विराजित कर रहे हैं। लोग बड़े उत्साह के साथ भगवान गणेश को अपने घरों, मकानों और सार्वजनिक पंडालों में ला रहे हैं। सुबह से ही चारों ओर ‘गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया’ के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। वही पूर्व प्रधान डंडासली और सामाजिक कार्यकर्त्ता सुनीलगोपाल कोठारी ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं।

Oplus_16908288

सामाजिक कार्यकर्ता सुनीलगोपाल कोठारी ने अपने संदेश में कहा कि ‘आप सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। भक्ति और आस्था से भरा यह पावन अवसर सभी के लिए मंगलमय हो। मैं भगवान गजानन से प्रार्थना करता हूं कि वे अपने सभी भक्तों को सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *