नई टिहरी : उत्तराखण्ड गो सांसद प्रदेश प्रमुख अनुसूया प्रसाद उनियाल ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शुभकामनाएँ दी हैं। कहा कि मस्तिष्क को पोषित करने के लिए शिक्षकों का समर्पण एक मज़बूत और उज्जवल भविष्य की नींव है। उन्होंने कहा कि उनकी प्रतिबद्धता और करुणा महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रख्यात विद्वान और शिक्षक डॉ. एस. राधाकृष्णन की जयंती पर उनके जीवन और विचारों को भी याद किया।
उन्होंने कहा कि देश व समाज की उत्तरोत्तर प्रगति में शिक्षा एवं शिक्षकों की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है। शिक्षक जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में वर्तमान पीढ़ी का मार्गदर्शन करते हुए राष्ट्र की नींव को सुदृढ़ बनाते हैं तथा समाज में सकारात्मक बदलाव का मार्ग प्रशस्त करते हैं।