आज का पंचांग : अहंकार को इतना बड़ा मत करिए कि वो क्रोध में बदले

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है | ज्योतिष शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है

पंडित उदय शंकर भट्ट

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है।

कोई कितने ही संकल्प ले ले, क्रोध छूटता नहीं है। क्रोध करने के बाद लगता है ठीक नहीं किया, पर क्रोध आता है। तो एक काम करिए- क्रोध की सीमारेखा तय करिए घर में, और घर के बाहर। घर में जाहिर है अपने ही लोगों पर गुस्सा आता होगा।

बाहर की दुनिया में यदि आपके पास नेतृत्व है तो गुस्से का रूप अलग है और यदि मातहत कार्य कर रहे हैं तो गुस्से का रूप अलग। पर आता सबको है। क्रोध से प्रेरणा भी मिल सकती है। क्योंकि क्रोध जिस ऊर्जा से सक्रिय होता है, वही संकल्प-शक्ति में बदल जाती है। क्रोध की ऊर्जा यदि विद्रोह में बदल गई तो उदासी आ जाती है।

अब दिन-ब-दिन क्रोध और बढ़ेगा। जरा जरा सी बात पर गुस्सा आएगा नई पीढ़ी को, जिसके लक्षण दिख भी रहे हैं। तो क्रोध गिराना हो तो अपने अहंकार पर काम करिए। अकेले ही आए हैं, अकेले ही जाना है, बीच का ये जो खेल है, इसमें अहंकार को इतना बड़ा मत करिए कि वो थोड़ी-थोड़ी देर में क्रोध में बदले। क्रोध का परिणाम स्वास्थ्य, संबंध और संतान- तीनों पर बुरा ही पड़ता है।

आश्विन कृष्ण पक्ष पंचमी, सिद्धार्थ संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, भाद्रपद |

आज पंचमी तिथि 09:58 AM तक उपरांत षष्ठी | नक्षत्र भरणी 11:58 AM तक उपरांत कृत्तिका | व्याघात योग 01:43 PM तक, उसके बाद हर्षण योग | करण तैतिल 09:59 AM तक, बाद गर 08:39 PM तक, बाद वणिज | आज राहु काल का समय 10:51 AM – 12:23 PM है | आज 05:30 PM तक चन्द्रमा मेष उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा

  1. विक्रम संवत – 2082, सिद्धार्थ
  2. शक सम्वत – 1947, विश्वावसु
  3. पूर्णिमांत – आश्विन
  4. अमांत – भाद्रपद

तिथि

  1. कृष्ण पक्ष पंचमी   – Sep 11 12:45 PM – Sep 12 09:58 AM
  2. कृष्ण पक्ष षष्ठी   – Sep 12 09:58 AM – Sep 13 07:23 AM

नक्षत्र

  1. भरणी – Sep 11 01:58 PM – Sep 12 11:58 AM
  2. कृत्तिका – Sep 12 11:58 AM – Sep 13 10:11 AM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *