आज का पंचांग : आज में जीना सीखिये

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है | ज्योतिष शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है

पंडित उदय शंकर भट्ट

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है।

कार्तिक कृष्ण पक्ष नवमी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, आश्विन |

आज नवमी तिथि 10:34 AM तक उपरांत दशमी | नक्षत्र पुष्य 12:00 PM तक उपरांत आश्लेषा | साध्य योग 02:56 AM तक, उसके बाद शुभ योग | करण गर 10:34 AM तक, बाद वणिज 10:30 PM तक, बाद विष्टि | आज राहु काल का समय 12:12 PM – 01:38 PM है | आज चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा |

  1. विक्रम संवत – 2082, कालयुक्त
  2. शक सम्वत – 1947, विश्वावसु
  3. पूर्णिमांत – कार्तिक
  4. अमांत – आश्विन

तिथि

  1. कृष्ण पक्ष नवमी   – Oct 14 11:09 AM – Oct 15 10:34 AM
  2. कृष्ण पक्ष दशमी   – Oct 15 10:34 AM – Oct 16 10:35 AM

नक्षत्र

  1. पुष्य – Oct 14 11:54 AM – Oct 15 12:00 PM
  2. आश्लेषा – Oct 15 12:00 PM – Oct 16 12:42 PM

आज का विचार

खुशियों के लिए क्यों किसी का इंतज़ार करे, आप ही अपने जीवन के शिल्पकार हो, चलो आज मुश्किलों को हराते हैं और दिन भर मुस्कुराते हैं। ऐसा मन में विश्वास होना चाहिए, आपका दिवस अच्छा निकलेगा.!

आज का भगवद् चिन्तन
आज में जीना सीखिये

आज में जीना ही कल को और बेहतर बनाना भी है। जो है, उससे शुरुआत करो, जहाँ हैं, वहीं से शुरुआत करो और कल से नहीं आज से ही शुरुआत करो क्योंकि बेहतर अवसर की तलाश आपके सपनों को सच नहीं कर सकती है। आपके लिए आज से बेहतर कोई समय नहीं हो सकता क्योंकि जीवन में बेहतर अवसर कभी नहीं आते अपितु जो समय हाथ में है, उसको ही बेहतर बनाना पड़ता है। बेहतर अवसरों की तलाश ही जीवन में भटकाव का कारण बनती है।

आपके लिए सारी परिस्थितियाँ एक साथ अनूकुल कभी नहीं हो सकती। यदि आप किसी कार्य को कल के लिए छोड़ देते हैं तो सचमुच आप आज में बहुत कुछ खो देते हैं। जीवन में सफलता की ऊँची उड़ान भरने के लिए बाज पक्षी की तरह जहाँ हो, वहीं से प्रयास के पंखों को फड़फड़ाओ और निकल जाओ अनंत आकाश की यात्रा पर। जो उड़ना जानता है, वो आकाश को भी अपनी मुट्ठी में भर लेता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *