बिहार में एनडीए को मिली प्रचंड जीत पर राजेश्वर पैन्यूली ने कही यह बात

देहरादून : बीजेपी आर्थिक प्रकोष्ठ सह संयोजक और प्रवक्ता (पैनिलिस्ट) उत्तराखण्ड राजेश्वर पैन्यूली ने बिहार में एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर खुशी जताते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बिहार में NDA ने ऐतिहासिक विजय प्राप्त की है, उसी प्रकार आगामी चुनावों में उत्तराखंड भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सशक्त नेतृत्व में रिकॉर्ड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करेगा।

राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा के चुनावी ब्रांड हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा और एनडीए ने बिहार विधानसभा चुनाव में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। मोदी पर आमजन का यही भरोसा विपक्ष के लिए चिंता का बड़ा विषय है। केंद्र की सत्ता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने के बाद उत्तराखंड में भी भाजपा चुनावी दृष्टि से अभेद्य किला बन गई है। राज्य में लगातार तीन बार लोकसभा चुनावों और दो बार विधानसभा चुनावों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। कहा कि पीएम मोदी ने उत्तराखंड मॉडल की भी अपने भाषणों में तारीफ़ की है.

राजेश्वर पैन्यूली ने आगे कहा कि बिहार विजय से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मनोबल भी ऊंचा हुआ है। बतौर स्टार प्रचारक उन्होंने गोरियाकोठी, सिवान, वारसलीगंज, कल्याणपुर एवं हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया था। इनमें एनडीए प्रत्याशी विजयी हुए हैं। मुख्यमंत्री धामी अब चुनावी राजनीति में भी नए सितारे बनकर उभरे हैं। मुख्यमंत्री और भाजपा का यह आत्मविश्वास उत्तराखंड में भी विपक्षी दलों विशेष रूप से कांग्रेस में खलबली मचाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *