सरस्वती शिशु मंदिर में रामानुजन जयंती मनाई गईः प्रतियोगिता का भी आयोजन

चंबा। नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जंयती के उपलक्ष्य में गणित मेला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों में तार्किक सोच, गणनात्मक कौशल तथा गणित के प्रति रुचि विकसित करने पर जोर दिया गया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand

सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित गणित मेला में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के मॉडल,
त्रिभुज, आयत, वर्ग सहित इलेक्ट्रॉनिक मॉडल बनाए। मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष शोभनी धनोला ने कहा कि हमें समाज में अच्छाई ग्रहण करके बुराई का त्याग करना चाहिए। उन्होंने छात्रों से गणित को जीवन में इस्तेमाल करते हुए रचनात्मक ढंग से गणित का विस्तार करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य पूर्ण सिंह रावत ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां गणित के प्रति भय को दूर करती हैं तथा तार्किक चिंतन, रचनात्मकता और समस्या समाधान की क्षमता को सुदृढ़ करती है। गणित मेला में पंचम कक्षा प्रथम और चतुर्थ कक्षा ने दूसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का संचालन मनोहर लाल रतूड़ी ने किया। इस मौके पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य इंद्र पाल सिंह परमार, सभासद सरोजनी गैरोला, रचना, कमला चमोली, ममता चौहान, प्यार सिंह भंडारी, निर्मला रौथाण, ममता ममगाई आदि उपस्थित रहे।

Uttarakhand Uttarakhand