गोल्ज्यू संदेश यात्रा का द्वाराहाट में भव्य स्वागतः सोमेश्वर से पहुंची यात्रा, मंदिरों में पूजा-अर्चना

द्वाराहाट : उत्तराखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक आस्था से जुड़ी गोल्ज्यू संदेश यात्रा का द्वाराहाट क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। सोमेश्वर से शुरू हुई यह यात्रा कैडारौ घाटी के बिन्ता पहुंची, जहां स्थानीय श्रद्धालुओं ने इसका स्वागत किया। इसके बाद यात्रा पैदल चलकर ऐतिहासिक ग्वेल्ज्यू मंदिर उदेपुर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

Uttarakhand
Oplus_16908288

यात्रा ने बग्वालीपोखर, मल्ली मिरई स्थित गोल्ज्यू मंदिर और इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर स्थित सरस्वती मंदिर का भी भ्रमण किया। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने जयकारों, ढोल-नगाड़ों और निशानों के साथ यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। बद्रीनाथ रोड स्थित घटगाड़ तिराहे पर भी यात्रा के स्वागत को लेकर भारी उत्साह देखा गया।

Oplus_16908288

इसके उपरांत, यात्रा मृत्युंजय मंदिर, मुख्य बाजार स्थित देवी मंदिर और हनुमान मंदिर से होते हुए कालीखोली स्थित थरप की धूणी गोल्ज्यू मंदिर पहुंची। यहां देवता अवतरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया।

Uttarakhand Uttarakhand

यह यात्रा अब रानीखेत और ताड़ीखेत के लिए आगे बढ़ गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री लाखी राम जोशी ने बताया की यात्रा का मुख्य उद्देश्य देवभूमि के मैदानी इलाकों से लेकर उच्च हिमालयी क्षेत्रों तक के लोगों को आपसी प्रेम और संस्कृति के सूत्र में बांधना है। बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रदेश को सांस्कृतिक रूप से एक सूत्र में पिरोना, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना और ‘गोल्ज्यू सर्किट’ की परिकल्पना को साकार करना है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand