चमोली टनल हादसा: 7 मजदूरों की मौत, 3 लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चमोली। पीपलकोटी क्षेत्र के मायापुर में निर्माणाधीन टनल में हुए दर्दनाक हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 12 मजदूर घायल हुए हैं। हादसे के बाद टनल में फंसे 3 मजदूर अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है।

Uttarakhand

हादसे के समय टनल के भीतर कुल 28 मजदूर काम कर रहे थे। अचानक टनल के अंदर मलबा और पानी आने से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान 6 मजदूर सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि कई मजदूर टनल के भीतर फंस गए।

रेस्क्यू अभियान के दौरान अब तक 7 मजदूरों के शव टनल से बाहर निकाले जा चुके हैं। वहीं 3 मजदूरों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। उनकी तलाश में SDRF, NDRF, पुलिस और अन्य बचाव दलों की टीमें टनल के भीतर लगातार अभियान चला रही हैं।

Uttarakhand Uttarakhand

हादसे में घायल 12 मजदूरों में से एक का इलाज पीपलकोटी स्थित विवेकानंद हॉस्पिटल में चल रहा है, जबकि 11 घायलों को गोपेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

प्रशासन की निगरानी में रेस्क्यू टीमें टनल के भीतर लापता मजदूरों तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। फिलहाल तीन मजदूरों की तलाश और रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है।