राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली की मौजूदगी में पांडव लीला में उमड़ा आस्था का सैलाब
भैंतला खाल में लोक संस्कृति का भव्य उत्सव, बड़ी संख्या में उमड़े ग्रामीण
प्रतापनगर |
ग्राम पंचायत भैंतला खाल, रौंणद-रमोली में आयोजित पांडव लीला में रविवार को आस्था, परंपरा और लोक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। पांडव लीला के आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को भव्य बना दिया।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पैन्यूली
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, उत्तराखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार एवं आर्थिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पांडव लीला का अवलोकन कर आयोजकों और ग्रामीणों का उत्साह बढ़ाया।
पैन्यूली ने कहा कि पांडव लीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखंड की लोक आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक चेतना की जीवंत अभिव्यक्ति है। ऐसी परंपराओं को संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुंचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि आधुनिकता के दौर में युवाओं को अपनी लोक संस्कृति, भाषा, परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत से जोड़ना जरूरी है। पांडव लीला जैसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
पांडव लीला देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों और लोक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. भानसिंह नेगी, पूर्व प्रमुख प्रदीप चंद्र रमोला, जिला पंचायत सदस्य हरि प्रसाद डिमरी, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष युद्धवीर राणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पवार, महेश प्रसाद पैन्यूली, आदित्य व्यास, पूर्व प्रधान भागेश कुड़ियाल एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रवीण व्यास मौजूद रहे।