बदरीनाथ धाम के कपाट 20 नवम्बर को होंगे बंद

Uttarakhand

चमोली

विजयदशमी के पर्व पर शुक्रवार को परम्परा के अनुसार बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि निर्धारित कर ली गई है। बदरीनाथ मंदिर परिसर में रावल व धर्माधिकारी ने पंचाग गणना के आधार पर 20 नवम्बर की तिथि घोषित की है।

Uttarakhand Uttarakhand

विजयदशमी के पावन पर्व पर शुक्रवार को भगवान बदरी विशाल की विशेष पूजा- अर्चना की गई। जिसके उपरान्त यहां 11 बजकर 30 मिनट पर मंदिर परिसर में बदरीनाथ के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नम्बूदरी और धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल की अध्यक्षता में पंचांग पूजा कर पंचांग गणना के आधार पर 20 नवम्बर को सायं 6 बजकर 45 मिनट पर मंदिर के कपाट बंद करने का समय निर्धारित किया गया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

धर्माधिकारी भुवन उनियाल ने बताया कि इस दौरान हक-हकूकधारियों को आगामी वर्ष के लिये विभिन्न थोकों की बारी सौंपी गई। वहीं उन्होंने बताया कि परंपरागत रूप से केदारनाथ धाम और यमुनोत्री मंदिर के कपाट भैया दूज को छह नवंबर को शीतकाल के लिये बंद किये जायेंगे।