टिहरी और चमोली जनपद का वीर सपूत हुआ देश के लिए शहीद , सीएम पुष्कर धामी ने जताया शोक

देहरादून

जम्‍मू के पूंछ जिले के नाढ़खास में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में उत्‍तराखंड के चमोली और टिहरी गढ़वाल जनपद के रहने वाले सेना के दो जवान शहीद हो गए। शहीदों के नाम राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी (26) निवासी गांव विमाण, टिहरी गढ़वाल और राइफलमैन योगंबर सिंह (27) निवासी संकरी तहसील पोखारी जिला चमोली हैं। जैसे ही इसकी सूचना स्‍वजनों को मिली को घर में मातम छा गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकी मुठभेड़ के दौरान उत्तराखंड के दो जवानों के शहीद होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दोनों शहीद जवानों के स्वजन को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की कामना की है।