टिहरी: शहीद जवान के घर कोहराम मचा, गांव गमगीन

Uttarakhand

नई टिहरी

टिहरी नरेंद्रनगर ब्लाक के विमाण गांव निवासी सैनिक विक्रम सिंह नेगी के शहीद होने की खबर सुनने के बाद उनके परिवार और गांव में कोहराम मच गया। वहीं शहादत की खबर से जिले के लोग स्तब्ध रह गए। बताया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान सैनिक विक्रम सिंह नेगी शहीद हो गए।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

विक्रम सात साल पहले सेना में भर्ती हुआ था। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसका एक डेढ़ साल का बेटा भी है। शहीद के माता पिता और उसकी पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। शहीद की खबर आने से 95 वर्षीय दादी भी सदमे में है।