टी20 वर्ल्ड कप: BCCI ने टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च की, महिला टीम भी इसी ड्रेस में दिखेगी

नई दिल्ली

बीसीसीआई ने आज रविवार को टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च की। बता दें कि अब पुरुषों के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी इसी जर्सी में दिखेगी।

BCCI ने सोशल मीडिया पर नई जर्सी में भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीर भी शेयर की है। नई जर्सी स्काई ब्लू और डार्क ब्लू के मिक्स टेक्सचर में बनी है। जर्सी में कंधों से बाजू तक डार्क शेड है और सामने का शेड स्काई ब्लू है।