भूकंप के झटकों से दहला ताइवान, वीडियो देख कांप जाएगी रूह

हिमशिखर खबर ब्यूरो

ताइवान को भूकंप ने झटकों ने हिलाकर रख दिया है। ताइवान में पिछले 24 घंटे में तीन बड़े भूकंप आए। इसके मद्दनेजर जापान ने सुनामी अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि दक्षिण-पूर्वी इलाके में स्थित ताइतुंग काउंटी में भूकंप का केंद्र है। शनिवार को इसी इलाके में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके बाद रविवार की सुबह 6.8 और दोपहर में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र ताइतुंग की सतह से 10 किलोमीटर जमीन के अंदर पैदा हुआ था।

भूकंप के वीडियो देख कांप जाएगी रूह
अलग- अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग भूकंप के वीडियो शेयर कर रहे हैं। एक वीडियो में दो लोगों को रेलवे जंक्शन की छत के नीचे छिपे हुए दिखाया गया है क्योंकि ट्रेन झटके के कारण हिल गई थी। इसके साथ ही कई और भी वीडियो शेयर किए गए हैं, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी।