बड़ा हादसा: पौड़ी के बीरोंखाल में बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, टीम मौके पर

पौड़ी

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand

पौड़ी जनपद में लैंसडोन के पास ग्राम सिमड़ी के पास बरातियों से भरी एक बस खाई में जा गिरी। इस हादसे में कई बरातियों की मौत होने की सूचना है। बस में 40 बराती सवार थे। बताया गया कि यह बस हरिद्वार जनपद के अंतर्गत लालढांग से बरात लेकर प्रखंड बिरोंखाल के अंतर्गत ग्राम कांडा तल्ला की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस करीब 350 मीटर नीचे खाई में गिरी है। बीरोखाल स्वास्थ्य केंद्र से पांच डाक्टरों की टीम मौके पर भेजी गई हैं।

Uttarakhand Uttarakhand