बस हादसे की सूचना मिलते ही आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम धामी

पौड़ी

पौड़ी जनपद में लैंसडोन के पास ग्राम सिमड़ी के पास बरातियों से भरी एक बस खाई में जा गिरी। इस हादसे में कई बरातियों की मौत होने की सूचना है। बस में करीब 40 बराती सवार थे। बताया गया कि यह बस हरिद्वार जनपद के अंतर्गत लालढांग से बरात लेकर प्रखंड बिरोंखाल के अंतर्गत ग्राम कांडा तल्ला की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस करीब 350 मीटर नीचे खाई में गिरी है। बीरोखाल स्वास्थ्य केंद्र से पांच डाक्टरों की टीम मौके पर हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस दुर्घटना की खबर मिलने के बाद राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र पहुंच कर हालात का जायजा लिया। सीएम ले रहे पल पल का अपडेट