सोनिया गांधी का बड़ा फैसला; विधानसभा चुनाव में हार के बाद UP, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर कांग्रेस प्रमुखों से इस्तीफा मांगा

नई दिल्ली

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के पार्टी प्रमुखों से इस्तीफा मांगा है। हाल ही में देश के 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 4 राज्यों में जीत दर्ज की है। वहीं पंजाब में भी कांग्रेस अपनी कुर्सी नहीं बचा पाई, यहां आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत दर्ज की है। बता दें कि उत्तराखंड में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल हैं।