पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक: योगी और धामी ने बताया कांग्रेस की शर्मनाक हरकत

नई दिल्ली

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। दरअसल, पीएम मोदी बुधवार को पंजाब के दौरे पर पहुंचे थे। यहां सड़क के रास्ते हुसैनीवाला जाते वक्त कुछ प्रदर्शनकारियों ने रास्ता रोक लिया। इसके बाद पीएम मोदी का काफिला यहां 15-20 मिनट रुका रहा। इसे पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक बताई जा रही है।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पंजाब में पीएम मोदी के दौरे को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि आज पीएम की सुरक्षा में जो घोर लापरवाही बरती गई और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने वहां पर किसी का फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझा, इसको बर्दाश्त नहीं करेंगे। घोर लापरवाही की जितनी निंदा की जाए वह कम है।

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हरकत के लिए नाराजगी व्यक्त करते हुए पंजाब की कांग्रेस सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा, ”हमारे लोकप्रिय नेता और पीएम की सुरक्षा के साथ पंजाब में गंभीर चूक हुई है. ये अक्षम्य है.”