यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के ओएसडी पहुंचे गजा, भव्य स्वागत

नई टिहरी।

Uttarakhand

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के ओएसडी राजभूषण सिंह रावत आज अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज गजा पहुंचे। बताते चलें कि ओएसडी राजभूषण रावत को सीएम योगी के प्रतिनिधि के रूप में गजा पहुंचे। इस दौरान बारिश की फुहारों के बीच जनता और छात्र-छात्राओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

अभिभावक संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह खाती ने बताया कि कुछ माह पूर्व उन्होंने लखनउ में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। इस दौरान सीएम ने गजा कालेज में बेहतर शैक्षणिक सुविधा देने के लिए 4 स्मार्ट क्लास का सामान देने के लिए कहा था। जिस पर आज यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रतिनिधि के रूप में उनके ओएसडी राजभूषण रावत गजा पहुंचे। इस दौरान क्षेत्र के लोगों और छात्र-छात्राओं ने ओएसडी रावत का गर्मजोशी से स्वागत किया। ओएसडी रावत ने स्मार्ट क्लास के लिए डिवाइस, प्रोजेक्टर आदि अन्य सामान दिया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

इस मौके पर नगर पंचायत गजा अध्यक्ष मीना खाती, अरविंद उनियाल सहित कई लोग उपस्थित थे।