बीजेपी: जिला इकाइयों को नवरात्र में मिलेंगे नए अध्यक्ष

उत्तराखंड भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन के बाद अब जिला इकाइयों के पुनर्गठन को लेकर कसरत तेज कर दी गई है। इस सिलसिले में हरिद्वार और टिहरी को छोड़ शेष सभी जिला इकाइयों के अध्यक्ष पद के लिए नामों का पैनल प्रांतीय नेतृत्व को मिल चुका है। इसे लेकर पार्टी मंथन में जुट गई है और प्रयास यह है कि नवरात्र में पार्टी की सभी 19 सांगठनिक जिलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी जाए। इसके पश्चात मंडल इकाइयों का गठन होगा।

Uttarakhand Uttarakhand
Uttarakhand