रक्तदान महादान: टिहरी इंजीनियर कल करेंगे रक्तदान, जिलाधिकारी करेंगे शिविर का शुभारंभ

हिमशिखर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी। इंजीनियर डे के अवसर पर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की ओर से कल 15 सितंबर 2022 बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल बौराड़ी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

सुबह 8:30 बजे जिलाधिकारी टिहरी डॉ सौरभ गहरवार रक्तदान शिविर का शुभारंभ करेंगे। डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के जिलाध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि महासंघ की ओर से इस अवसर पर जिला अस्पताल में भर्ती रोगियों को फल भी वितरित किए जाएंगे। रक्तदान करने के लिए इंजीनियरों में खासा उत्साह बना हुआ है। इंजीनियर दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियां जोर शोर से चल रही है।