बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता को BJP ने दिया टिकट, पूर्व सीएम खंडूड़ी की बेटी का टिकट कटा

देहरादून

Uttarakhand

उत्तराखंड में भाजपा के उम्मीदवारों की घोषणा होते ही चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। भारतीय जनता पार्टी ने आज 59 उम्मीदवारों की लिस्ट घोषित कर दी है। वहीं, 11 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा अभी नहीं की गई है। बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल को भाजपा ने टिकट दिया है। रामशरण नौटियाल चकराता विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूड़ी की बेटी ऋतु खंडूड़ी का टिकट कट गया है। वह यमकेश्वर सीट से विधायक थीं। उनका टिकट काटकर बीजेपी ने इस सीट से रेणु बिष्ट को प्रत्याशी बनाया है।

10 विधायकों का पत्ता साफ, 6 महिलाओं को मौका

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

भाजपा ने जिताऊ कैंडिडेट के अपने फॉर्म्युले तहत 10 विधायकों का टिकट काट दिया है। पहली सूची में  6 महिलाओं को टिकट दिया गया है। महिला उम्मीदवारों में नैनीताल (एससी) से श्रीमती सरिता आर्य, सोमेश्वर (एससी) से श्रीमती रेखा आर्य, पिथोरागढ़ से श्रीमती चंद्रा पंत, यमकेश्वर से श्रीमती रेणु बिष्ट, खानपुर से श्रीमती कुंवरानी देवयानी, देहरादून कैंट से श्रीमती सविता कपूर का नाम शामिल है।