सीएम धामी ने दिल्ली से लौटते ही कॉफी और स्वादिष्ट कटलेट का आनंद लिया

देहरादून

Uttarakhand

उत्तराखंड में भाजपा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी होने के बाद आज दिल्ली से देहरादून पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक गांधी पार्क के सामने स्थित कॉफ़ी शॉप पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यहां की शानदार कॉफी और स्वादिष्ट कटलेट का आनंद लिया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

इस दौरान कॉफी शॉप के मालिक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के एकाएक पहुंचने पर खुशी जाहिर की। वही मुख्यमंत्री ने भी शॉप के मालिक से हाल चाल पूछने के बाद चुनाबी सर गर्मियों पर चर्चा की। आपको बता दे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इसी अन्दाज के सभी कायल है। सीएम धामी का इस तरह से अचानक किसी दुकान पर रुकने का यह कोई पहला मौका नही है इससे पहले भी सीएम धामी कई जगह अचानक रुक कर जनता की वाह वाही लूट चुके है। सीएम ने कहा कि द बुफे के स्वामी मोहन जोशी व यदु जोशी जी को शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि हमारे हुनरमंद युवा भी स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के संकल्प को पूर्ण करने में अपना सहयोग देंगे।