कैबिनेट बैठक संपन्न, जानिए कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इसके साथ ही धामी मंत्रिमंडल ने गैंगस्टर एक्ट में संशोधन करते हुए बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी, जाली करेंसी, मानव तस्करी को भी गैंगस्टर एक्ट में शामिल कर लिया है। ऐसे में अगर कोई अपराधी इस तरह के कार्यों में लिप्त होता है तो उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश सरकार ने बजट सत्र देहरादून विधानसभा में 26 फरवरी से एक मार्च तक तय किया है।

Uttarakhand Uttarakhand

कैबिनेट के अन्य फैसले

  • सौंग व जमरानी बांध से पेयजल आपूर्ति के टेंडर को मंजूरी मिल गई है।
  • बांध के कैचमेंट एरिया में बोरिंग पर प्रतिबंध लगाया गया है।
  • मानव तस्करी, जाली करेंसी, बाल श्रम में भी गैंगस्टर एक्ट लगेगा।
  • एलटी संवर्ग के शिक्षकों को सेवाकाल में अंतर मंडलीय तबादलों का मौका मिलेगा।
  • कर्मचारियों के यात्रा अवकाश पर वित्त व न्याय से लिया जाएगा परामर्श।
  • बदरीनाथ व केदारनाथ अस्पताल में उपकरण खरीद के टेंडर को मंजूरी मिल गई है।
  • ईडब्ल्यूएस के लिए मकान बनाने पर 12 मीटर की सीमा से राहत मिली है।
  • राज्य के चार जिलों में स्कूली बच्चों के लिए चलती फिरती लैब संचालित होगी।