भारत में बढ़ रहे कोरोनो संक्रमण के मामले, सक्रिय मामले बढ़कर 3,552 हुए

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई दिल्ली: चीन सहित दुन‍िया के कई देशों में कोराेना वायरस पांव पसार रहा है। भारत में कोरोना की स्‍थ‍िति न‍ियंत्रण में है। लेकिन बुधवार के मुकाबले आज मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है।

भारत में 268 नए कोरोनो वायरस संक्रमण दर्ज किए गए, जबकि सक्रिय मामले बढ़कर 3,552 हो गए हैं। ये आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को जारी किए।

मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक कुल 220.08 करोड़ (95.13 करोड़ दूसरी डोज और 22.39 करोड़ प्रीकॉशन डोज) टीके लगाए जा चुके हैं।

बीते चौबीस घंटों में 99,231 टीके लगाए गए।

भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 3,552 है।

सक्रिय मामलों की दर 0.01 प्रतिशत है।

Uttarakhand Uttarakhand

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.8 प्रतिशत है।

बीते चौबीस घंटों में 182 लोग स्वस्थ हुए, अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,41,43,665 है।

पिछले 24 घंटों में 268 नए मामले सामने आए।

दैनिक सक्रिय मामलों की दर 0.11 प्रतिशत है।

साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 0.17 प्रतिशत है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

अब तक 91.04 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 2,36,919 जांच की गई।