CBSE 10th, 12th Exam 2023 डेटशीट जारी:15 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

हिमशिखर खबर ब्यूरो

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी, 2023 से 21 मार्च, 2023 के बीच आयोजित की जाएगी। जबकि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी, 2023 से 05 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएगी। लाखों विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम और तिथियों की घोषणा का इंतजार था।

CBSE ने सर्कुलर में लिखा- JEE मेन्स परीक्षा को ध्यान में रखकर बनाई डेटशीट

योग्यता आधारित प्रश्न भी पूछ जाएंगे
CBSE की बोर्ड परीक्षाओं अब 10वीं की परीक्षा में न्यूनतम 40 फीसदी और 12वीं की परीक्षा में 30 फीसदी सवाल योग्यता के आधार पर पूछे जाएंगे। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में पूछे जाने वाले इन प्रश्नों में कई प्रारूप शामिल होंगे। प्रश्न ऑब्जेक्टिव, कंस्ट्रक्टिव रिस्पॉन्स टाइप, एसर्शन, रीजनिंग आधारित होंगे।

Uttarakhand

पिछले सत्र का रिजल्ट
पिछले सत्र में, कक्षा 10 और 12 के लिए CBSE के रिजल्ट जुलाई में घोषित किए गए थे। 12वीं में कुल 92.71 प्रतिशत स्टूडेंट् पास हुए थे वहीं 10वीं में 94.40 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल रहे थे।

परीक्षा कार्यक्रम:

कक्षा 10

  • तारीख          विषय
  • 15 फरवरी –  पेंटिंग
  • 16 फरवरी –  रिटेल/सिक्योरिटी/डाटा साइंस
  • 27 फरवरी –  अंग्रेजी
  • 4 मार्च-          विज्ञान
  • 6 मार्च-          गृह विज्ञान
  • 9 मार्च-          एलिमेंट्स आफ बिजनेस
  • 11 मार्च-        संस्कृत
  • 13 मार्च-        कंप्यूटर एप्लीकेशन
  • 15 मार्च-        सामाजिक विज्ञान
  • 17 मार्च-        हिंदी
  • 21 मार्च-        गणित

कक्षा 12

  • तारीख           विषय
  • 15 फरवरी-     उद्यमिता
  • 16 फरवरी-     बायोटेक्नोलाजी
  • 20 फरवरी –    हिंदी
  • 21 फरवरी-     डाटा साइंस
  • 22 फरवरी-     आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस
  • 24 फरवरी-     अंग्रेजी
  • 25 फरवरी-     मार्केटिंग
  • 27 फरवरी-     मल्टीमीडिया
  • 28 फरवरी-     रसायन विज्ञान
  • 2 मार्च-           भूगोल
  • 3 मार्च-            योगा
  • 6 मार्च-           भौतिक विज्ञान
  • 9 मार्च-           लीगल स्टडीज
  • 11 मार्च-         गणित
  • 13 मार्च-         शारीरिक शिक्षा
  • 16 मार्च –        जीव विज्ञान
  • 17 मार्च-         अर्थशास्त्र
  • 18 मार्च –        पेंटिंग
  • 20 मार्च –        राजनीति विज्ञान
  • 21 मार्च-        आइटी
  • 23 मार्च-         कंप्यूटर साइंस
  • 25 मार्च-         बिजनेस स्टडीज
  • 29 मार्च-         इतिहास
  • 31 मार्च –       अकाउंटेंसी
  • 1 अप्रैल-         गृह विज्ञान
  • 3 अप्रैल –        समाज शास्त्र
  • 4 अप्रैल –        संस्कृत/ उर्दू
  • 5 अप्रैल –        मनोविज्ञान
Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *