सीएम धामी आज सौंपेंगे इस्तीफा, नए सीएम को लेकर मंथन शुरू

देहरादून

Uttarakhand

विधानसभा चुनाव में राज्य में भाजपा का चेहरा रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भले ही चुनाव हार गए, लेकिन बीजेपी को मिली बंपर जीत के बाद पार्टी लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है। माना जा रहा है कि इस सबको देखते हुए पार्टी नेतृत्व धामी को फिर अवसर दे सकता है। इसके लिए धामी को काम करने के लिए मिले कम समय का हवाला दिया जा सकता है। फिलहाल सभी मंत्री बैठक के लिए सचिवालय पहुंच चुके हैं। यह बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज इस्तीफा देने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार सीएम पुष्कर सिंह धामी आज राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के लिए राजभवन जाएंगे।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

बैठक के बाद राजभवन में मुख्यमंत्री राज्यपाल को इस्तीफा दे सकते है। सीएम ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। सूत्रों के अनुसार नया मुख्यमंत्री चुने जाने तक राज्यपाल धामी को ही कार्यवाहक मुख्यमंत्री बनने के लिए कह सकते हैं। माना जा रहा है कि अगर बीजेपी ने पुष्कर सिंह धामी को ही मुख्यमंत्री रहने के लिए कहा तो मुख्यमंत्री आने वाले 3-4 दिनों में शपथ ले लेंगे और अगर किसी और को मौका दिया गया तो पर्यवेक्षक बताएंगे कौन बनेगा मुख्यमंत्री। वहीं सीएम की नियुक्ति के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान को पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं और वो ही तय करेंगे कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?