मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा-‘GST संग्रह बढ़ाने के साथ राजस्व संसाधनों में वृद्धि के लिये समेकित प्रयास किए जाएं’

देहरादून

Uttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में राज्य के आय के संसाधनों व निवेश को बढ़ाने के लिए शासन के उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राज्य में GST संग्रह बढ़ाने के साथ राजस्व संसाधनों में वृद्धि के लिये समेकित प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री ने टैक्स चोरी रोकने के लिये तंत्र विकसित करने व सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को आधार कार्ड से जोड़ने की प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने जेम के माध्यम से प्रोक्योरमेंट किये जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि GST में सेक्टरवार बढ़ोतरी हो इसके प्रयास किये जाएं, अधिक से अधिक लोग रिटर्न भरने के लिये प्रेरित हों। IT टीम के साथ इंफोर्समेंट एवं इंटेलिजेंस सिस्टम को मजबूत किया जाए, उन्होंने कहा कि इसके लिये ITDA से भी मदद ली जा सकती है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, एल. फैनई, सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, नितेश कुमार झा, राधिका झा, सौजन्या, बी.वी.आर.सी. पुरूषोतम आदि उपस्थित थे।