द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी: पीएम मोदी मिलने पहुंचे

नई दिल्ली

देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटों की गिनती अंतिम दौर में है। तीसरे राउंड की गिनती में ही एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय हो गई और उन्हेंं बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्‌डा ने मुर्मू के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी।

राष्ट्रपति ने भी दी बधाई
निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने द्रौपदी मुर्मू को देश की नई राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी।