चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का हेलिकॉप्टर क्रैश : जनरल बिपिन रावत घायल, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की कुशलता की प्रार्थना

देहरादून।

तमलिनाडु के कुन्नूर में भारतीय वायुसेना का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। उस हेलिकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी और कई दूसरे सीनियर अफसर भी मौजूद थे। इस हादसे में सभी सुरक्षित हों इसके लिए उत्‍तराखंड वासी प्रार्थना कर रहे हें।

पुष्कर सिंह धामी ने ट्विटर पर लिखा, ”हम सभी उत्तराखण्डवासी भगवान बदरी विशाल से प्रार्थना करते हैं कि हम सबके गौरव, हम सबके अभिभावक देश के पहले व वर्तमान सीडीएस जनरल बिपिन रावत जी व अन्य लोग, जो भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर क्रैश में घायल हुए हैं, सभी सकुशल हों।”