भारत में घटे कोरोना के केस, 160 दिन में सबसे कम नए केस दर्ज

Uttarakhand

नई दिल्ली

देश में सोमवार को कोरोना वायरस के मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के मात्र 25,072 नए मामले आए, जो कि 160 दिनों में सबसे कम हैं। जिसके बाद रिकवरी रेट अब बढ़कर 97.63% हो गया है।

टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 58.25 करोड़ टीके लगाये जा चुके हैं।

भारत में वर्तमान में 3,33,924 सक्रिय मामले हैं, जो 155 दिनों में सबसे कम हैं।

Uttarakhand Uttarakhand

देश भर में अभी तक कुल 3,16,80,626 मरीज स्वस्थ हुए।

पिछले 24 घंटों के दौरान 44,157 रोगी स्वस्थ हुए।

दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.94 प्रतिशत है, यह पिछले 28 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

अभी तक कुल 50.75करोड़ जांचें की जा चुकी हैं।