इंदिरा पॉइन्ट पर स्वर्णिम विजय वर्ष समारोह सम्‍पन्‍न

  • अंडमान और निकोबार कमान के सैनिक कर्मियों ने 1971 के युद्ध में भारत की विजय के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया
  • इंदिरा पॉइन्ट देश का सबसे सुदूरवर्ती दक्षिणी सिरा है
  • विजय ज्‍योति निकोबार द्वीप समूह की यात्रा पर थी
  • अब मुख्य भूमि के लिए इसकी यात्रा शुरू हुई

नई दिल्ली

Uttarakhand

स्वर्णिम विजय वर्ष विजय ज्‍योति को निकोबार द्वीप समूह की  यात्रा के एक हिस्‍से के रूप में देश के सबसे दक्षिणी सिरे इंदिरा पॉइन्ट पर 22 अगस्त को ले जाया गया। अंडमान और निकोबार कमान के सशस्त्र बल के जवानों ने इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और महत्वपूर्ण अवसर को यादगार बनाने के लिए यहां से मिट्टी भी एकत्र की।

Uttarakhand Uttarakhand

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

विजय ज्‍योति ने अब मुख्य भूमि की अपनी आगे की यात्रा से पहले उचित विदाई के लिए पोर्ट ब्लेयर की यात्रा शुरू कर दी है। विजय ज्‍योति की यात्रा पूरे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में उत्‍तर से दक्षिण तक है, जो स्वर्णिम विजय वर्ष की भावना को याद दिलाती है। स्‍वर्णिम विजय वर्ष 1971 के युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत के 50 वर्ष पूरा होने की स्‍मृति में मनाया जा रहा है।