कोविड अपडेट:देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,47,417 नए मामले, PM मोदी की सभी मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक आज, कोरोना पर होगी चर्चा

नई दिल्ली

कोरोना संक्रमण के मामले देश में काफी तेजी से फैल रहे हैं। इस बीच ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले भी तेजी से फैलने लगा है। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण 2,47,417 नए मामलों की पुष्टि की गई है। बताते चलें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामले के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार को कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ शाम 4.30 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के बाद देश में प्रतिबंधों को और कड़े किए जा सकते हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान 84,825 रोगी स्वस्थ हुए, देश भर में अभी तक कुल 3,47,15,361 मरीज स्वस्थ हुए।

भारत में स्वस्थ होने की दर 95.39 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002NVBP.jpg

पिछले 24 घंटे में 2,47,417 नए मरीज सामने आए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003WGSQ.jpg

वर्तमान में 11,17,531 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 3.08 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004WSOH.jpg

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 18,86,935 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 69.73 करोड़ (69,73,11,627जांच की गई हैं।

साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 10.80 प्रतिशत है। 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005IA05.jpg

राज्यों में ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले

क्रम संख्या राज्य ओमिक्रोन मामलों की संख्या अस्पताल से छुट्टी/स्वस्थ हुए/स्थानांतरित मामले
1 महाराष्ट्र 1,367 734
2 राजस्थान 792 510
3 दिल्ली 549 57
4 केरल 486 140
5 कर्नाटक 479 26
6 पश्चिम बंगाल 294 10
7 उत्तर प्रदेश 275 6
8. तेलंगाना 260 47
9. गुजरात 236 186
10. तमिल नाडु 185 185
11. ओडिशा 169 8
12. हरियाणा 162 146
13. आंध्र प्रदेश 61 9
14. मेघालय 31 16
15. बिहार 27 0
16. पंजाब 27 16
17. जम्मू-कश्मीर 23 6
18. गोवा 21 19
19. मध्य प्रदेश 10 10
20. असम 9 9
21. उत्तराखंड 8 8
22. छत्तीसगढ़ 5 5
23. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 3 0
24. चंडीगढ़ 3 3
25. लद्दाख 2 2
26. पुदुचेरी 2 2
27. हिमाचल प्रदेश 1 1
28. मणिपुर 1 1
कुल 5,488 2,162